फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Health workers boycott work

स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया प्रदर्शन

Fri, 09 Jul 2021 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Health workers boycott work
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सरकार की सामान्य स्थानांतरण नीति के विरोध में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के निर्देश पर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। कर्मियों ने नारेबाजी कर हिटलरशाही व्यवस्था किसी कीमत पर लागू न होने देने का एलान किया। कहा कि सरकार कर्मियों के धैर्य की परीक्षा न ले।
महासंघ के निर्देश पर शुक्रवार सुबह आठ बजे लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी के गेट पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सभी घटक संघ, सभी फार्मासिस्ट, नर्सेज संघ, एलटी, एक्सरे टेक्नीशियन संघ, ऑप्टोमेट्रिस्ट संघ, चतुर्थ श्रेणी संघ आदि के पदाधिकारी एवं सदस्य धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री जितेेंद्र सिंह ने कहा कि हमें सामान्य स्थानांतरण नीति स्वीकार नहीं है। केवल स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किए जाएं। यदि सामान्य स्थानांतरण किए गए, तो सभी संगठन बड़ा आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों का अहित बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि तमाम ऐसे कर्मचारी हैं, जिनके बच्चे अध्ययनरत हैं। यदि उनका स्थानांतरण होता है, तो पूरा परिवार ही अव्यवस्थित हो जाएगा। यह दौर कोरोना संक्रमण का है। ऐसे में तो यह नीति किसी कीमत पर मान्य नहीं करेंगे।

कहा कि कार्य बहिष्कार 11 जुलाई तक चलेगा। 12 जुलाई को लखनऊ स्वास्थ्य भवन पर प्रदर्शन होगा। इस मौके पर डॉ. वीके दुबे, डॉ. अजय कुमार, फार्मासिस्ट अरुण कटियार, हरश्याम सिंह, उम कटियार, मंजू शाक्य, मैटर्न रोसीना आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed