फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Health sub center and HWC will be built in Gadanpur Turra

Farrukhabad News: गदनपुर तुर्रा में बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र व एचडब्ल्यूसी

Thu, 30 Nov 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Health sub center and HWC will be built in Gadanpur Turra
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा में स्वास्थ्य उपकेंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव एसडीएम कायमगंज को भेज दिया है।
विज्ञापन


सरकार स्वास्थ्य संसाधनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जिले में कुल 234 स्वास्थ्य उपकेंद्र पहले से हैं। अब शमसाबाद क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा में एक उपकेंद्र और खोला जाएगा। इसके लिए सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने गांव से करीब 50 मीटर दूर स्थित सड़क किनारे पड़ी ग्राम समाज की भूमि चिह्नित की है।
विज्ञापन

300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भवन का निर्माण होगा। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि भवन निर्माण के लिए शासन से यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उन्होंने भूमि चयनित कर प्रस्ताव एसडीएम कायमगंज को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

कायमगंज सीएचसी में बनेगी बीपीएचयू
फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट(बीपीएचयू) का निर्माण कराया जाएगा। इससे मरीजों को जांच की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। करीब 250 वर्ग मीटर में बनने वाली इस यूनिट के निर्माण में करीब 25 लाख रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है।

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी के पास भूमि न मिलने से सीएचसी भवन की दूसरी मंजिल पर यूनिट का निर्माण कराया जाएगा। कुल 250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की इस यूनिट में 100 वर्ग मीटर में लैब का निर्माण होगा। 100 वर्ग मीटर वेटिंग एरिया रहेगा। जबकि 50 वर्ग मीटर में शौचालय, बाथरूम आदि का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए शासन से यूपी राजकीय निर्माण सहकारी समिति को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed