फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Health officers occupying government houses without allotment

Farrukhabad News: बिना आवंटन सरकारी आवासों में काबिज स्वास्थ्य अधिकारी

Mon, 01 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Health officers occupying government houses without allotment
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बिना आवंटन के ही सरकारी आवासों में वर्षों से रह रहे हैं। इस मामले में सीएमओ ने शनिवार को पटल प्रभारी की फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों के वेतन से रिकवरी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में तैनात एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ आवासों का आवंटन कराए बिना ही मनमाने तरीके से काबिज हैं। इनमें एसीएमओ डॉ.मलिक आलमगीर, डॉ.सर्वेश यादव, डॉ.यूूसी वर्मा व डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया के पास लोहिया अस्पताल कैंपस में सरकारी आवास हैं। जबकि डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रभात वर्मा सिविल अस्पताल लिंजीगंज के सरकारी आवास में रह रहे हैं। हालांकि इन्हें विभाग से एचआरए की धनराशि नहीं दी जा रही है, लेकिन आवास आवंटन संबंधी पत्रावली लेखाकार को न दिए जाने से इनके वेतन से एचआरआर (हाउस रेजीडेंस रिकवरी) की करीब 1100 रुपये प्रति माह धनराशि कटौती नहीं हो रही है। इसकी जानकारी पर सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने पटल प्रभारी वसीम खां को तलब कर नाराजगी जताई। पटल प्रभारी ने जवाब दिया कि कटौती एकाउंटेंट को करनी है। पूछताछ में पता चला कि एकाउंटेंट के पास आवास आवंटन संबंधी पत्रावली ही नहीं पहुंचाई गई। इससे वह कटौती किस आधार पर करें। इस पर सीएमओ ने पटल प्रभारी को आवास आवंटन पत्रावली उपलब्ध कराकर एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ के वेतन से एचआरआर की धनराशि रिकवरी कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed