फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health

डीपीआरओ सहित 40 कर्मचारियों ने कोरोना जांच को दिया नमूना

Thu, 13 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
health
विकास नगर में सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विकास भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुवार को कर्मचारियों के नमूने लिए गए। इसमें अधिकारियों में डीपीआरओ के अलावा सभी ने किनारा कर लिया। कुल 40 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

विकास भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद की 11 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इससे 24 घंटे के लिए विकास भवन में स्थित डेढ़ दर्जन से अधिक विभाग बंद कर दिए। गुरुवार को विधिवत सभी कार्यालय खुले। दोपहर में मेडिकल मोबाइल यूनिट के कर्मचारी एंबुलेंस से नमूने लेने विकास भवन पहुंचे। लैब टेक्नीशियन विनय कुमार, स्टाफ नर्स प्रियांशु व फार्मासिस्ट शेर सिंह ने कर्मचारियों का पंजीकरण किया। इसके बाद नमूने लेने शुरू किए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों में डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने अपने 10 वर्षीय व चार वर्षीय बेटों के साथ नमूना दिया। इससे पहले भी डीपीआरओ जांच करा चुके थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके अलावा विकास भवन के अन्य अधिकारी नमूना देने नहीं पहुंचे और एक-एक कर किनारा करके बाहर निकलते गए। डीपीओ सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों में सचिन सिंह, दीपिका त्रिपाठी, रूबी सिंह, ओमप्रकाश, विजय सहित 40 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed