फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   He hanged himself after killing his wife

पति का शव लटका और पत्नी का जमीन पर पड़ा मिला

Tue, 16 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
He hanged himself after killing his wife
पुष्पा का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के हाथीखाना मोहल्ले में श्रमिक ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम तक बाहर न निकलने पर मकान मालिक ने दरवाजे को धक्का दिया तब दोनों की मौत की जानकारी हुई। सीओ, एएसपी और फारेंसिंक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी श्रमिक सोनू (34) ने डेढ़ वर्ष पहले पत्नी को तलाक देकर बिहार प्रदेश की पुष्पा देवी (28) से दूसरी शादी की थी। सोनू और पुष्पा पांच महीने से फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में गंगाराम के मकान में किराए पर रह रहे थे। शराब पीने पर पुष्पा का सोनू से अक्सर विवाद होता था। मंगलवार तड़के फिर दोनों में कहासुनी हुई। सुबह करीब 6:30 बजे शौच के बाद सोनू ने कमरा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक दंपति के बाहर न निकलने पर मालिक को शक हुआ। आसपास के लोग भी आ गए। लोगों ने दरवाजे पर धक्का मारा तो कुंडी खुल गई। कमरे की छत में लगे कुंडे पर सोनू का शव फंदे पर लटक रहा था और पुष्पा का शव जमीन पर पड़ा था। गंगाराम की सूचना पर कोतवाल जय प्रकाश पाल, सीओ सिटी राजवीर सिंह और एएसपी अजय प्रताप मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। कमरे में पुष्पा के कटे बाल, टूटी चूड़ियां व उसके कुंडल पड़े मिले। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगा रहा है कि दंपति में विवाद हुआ है। पति ने पत्नी के बाल काटे, उसके साथ मारपीट की और हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
हत्या के पहले पत्नी को पीटा
फर्रुखाबाद। पत्नी की हत्या के पहले श्रमिक सोनू ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। इससे उसकी चूड़ियां और कुंडल भी टूट गए। फारेंसिक टीम को घटना स्थल पर महिला के साथ मारपीट साक्ष्य मिले हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में गंगाराम के मकान में किराए पर रहने वाले सोनू और उसकी पत्नी पुष्पा के शव मिले। पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था और पति का शव फंदे से लटका था। पुलिस के साथ फरेंसिंक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए।
फारेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश ने बताया कि सोनू ने मुंह पर रुमाल बांधकर अंगौछे से फांसी लगाई थी। कटे बाल, टूटी चूड़ियां और फर्श पर पड़े कुंडलों से स्पष्ट लग रहा है कि पुष्पा के साथ बल प्रयोग किया गया है।

डेढ़ वर्ष पहले की थी दूसरी शादी
बिचपुरी गांव के श्रमिक सोनू ने डेढ़ वर्ष पहले दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दंपति में अक्सर मारपीट होने लगी। मकान मालिक गंगाराम ने बताया कि पति शराब पीता था। इससे अक्सर दंपति में विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed