फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hardoi's young man caught while matching sketch

स्केच से मिलान होने पर हरदोई का युवक पकड़ा गया

Mon, 07 Oct 2019 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hardoi's young man caught while matching sketch
सराफा व्यापारी से नौ दिन पहले बरेली-इटावा हाईवे पर लूट में जारी हुए स्केच में एक लुटेरे के चेहरे का मिलान होने पर हरदोई के रहने वाले एक युवक को स्वाट टीम ने दबोच लिया है। राजेपुर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने हरदोई में कई जगहों पर दबिश दी। स्केच के जरिए पुलिस लुटेरों की तलाश मेें जुटी है। कई पुराने लुटेरों से भी पुलिस मदद ले रही है। जेल में जाकर भी पुलिस ने एक शातिर से जानकारी ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेनापति निवासी सराफ राजीव कुमार वर्मा की जैनापुर राजेपुर में बालाजी के नाम से सराफा की दुकान है। राजीव रोज की भांति 29 सितंबर को अपनी दुकान बंद करके रोडवेज बस से घर आ रहे थे। जैनापुर से ही चार लुटेरे भी बस में साथ बैठ गए थे।
विज्ञापन

उम्मेदपुर गांव के सामने लुटेरों के दो साथी दो अलग-अलग बाइकों से आए और बस के आगे बाइकें खड़ी करके रोक लिया। बस में सवार लुटेरों ने चालक व परिचालक को जान से मारने की धमकी दी। तीसरे लुटेरे ने सराफ राजीव को तमंचे के बल पर बस से उतार लिया। लुटेरे ने सराफ से एक लाख रुपये और तीन लाख के जेवर से भरा थैला छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सभी छह लुटेरे बाइकों से रामगंगा की ओर फरार हो गए। पुलिस ने सराफ की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज कर लिया। लुटेरे काफी देर तक बस में रहे थे। इससे बस चालक व परिचालक समेत सर्राफ व एक युवक को लुटेरों के स्केच बनवाने के लिए दरोगा के साथ कानपुर भेजा गया था। इनके बताए हुलिए से तीन लुटेरों के स्केच बनाए गए।
स्केच जिले के सभी थानों में भेजे गए। जिला हरदोई व बदायूं में भी स्केच भेजे गए। स्वाट टीम ने राजेपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर स्केच से हरदोई निवासी एक युवक का मिलान होने पर उसको पकड़ लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

टीम ने हरदोई जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की हैं। पुराने शातिर लुटेरों से भी खुलासे को लेकर मदद ली जा रही हैं। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि हरदोई समेत कई अन्य जगहों पर दबिश दी गई है। पुलिस की टीमें काम कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed