फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Half of the power crisis in the city for three days will be

आधे शहर में तीन दिन तक रहेगा बिजली संकट

Mon, 04 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 04 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Half of the power crisis in the city for three days will be
फुंके ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराते अधिशासी अभियंता। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद।  33/11 सबस्टेशन पर लगे 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर रविवार को फुंक गया। इस कारण तीन दिन तक आधे शहर में बिजली संकट रहेगा। शहरियों को एक ट्रांसफार्मर से ढाई से तीन घंटे शिफ्ट मेें बिजली सप्लाई दी जाएगी। नया ट्रांसफार्मर आने के बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो पाएगी।

विज्ञापन


भोलेपुर बेवर रोड स्थित 33/11 फतेहगढ़ सबस्टेशन में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इससे फतेहगढ़, बेवर रोड, मिल्क डेयरी और डिवीजन फीडर से लगभग आधे शहर को बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन


रविवार को 11:15 बजे फाल्ट आने से एक 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर दगा दे गया। जिससे तेल बाहर निकल गया। इसकी जानकारी मिलने पर एई राघवराम पांडेय, एसडीओ राहुल बाबू कटियार और एक्सईएन शहरी एसके शर्मा सबस्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट विभाग के अधिकारियों को बुलाकर ट्रांसफार्मर की जांच कराई। ट्रांसफार्मर खराब होने की पुष्टि होने पर इसकी जानकारी अधीक्षण अभियंता तारिक मतीन को दी गई। 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण रविवार को दिन भर आधे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

इसको बदलने में करीब तीन दिन का समय लगेगा। इस कारण तीन दिन तक आधे शहर में बिजली संकट छाया रहेगा। एक्सईएन शहरी एसके शर्मा ने बताया कि सबस्टेशन से चार फीडरों के माध्यम से बिजली सप्लाई दी जाती है।


ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण अब मिल्क डेयरी, डिवीजन फीडर को एक साथ 2.30 से 3 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। इसके बाद इन दोनों फीडरों की आपूर्ति बंद कर फतेहगढ़ फीडर और बेवर रोड फीडर से उपभोक्ताओं को 2.30 से 3 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। इमरजेंसी में यह रोस्टर बदला भी जा सकता है। यह समस्या नया ट्रांसफार्मर आने तक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed