फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Half of the city lost electricity for 27 hours due to rain

Farrukhabad News: बरसात से आधे शहर की बिजली 27 घंटे रही गुल

Sat, 14 Sep 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Half of the city lost electricity for 27 hours due to rain
फर्रुखाबाद। बरसात के चलते जसमई उपकेंद्र लगभग 27 घंटे बंद रहा। इसके चलते आधे शहर की बिजली भी गुल रही। मोहल्लों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। हैंडपंपों पर पानी भरने कोे भीड़ लगी रही। किराये पर जनरेटर लेकर लोगों ने सबमसर्बिल चलाए।
विज्ञापन

तीन दिनों से हो रही बरसात से आधे शहर की करीब ढाई लाख की आबादी प्रभावित हो गई। गुरुवार सुबह से करीब 11 बजे जसमई उपकेंद्र बंद हो गया। इससे मोहल्ला भाऊटोला, पलरिया, बजरिया और पल्ला तालाब समेत करीब 12 से ज्यादा मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। मोहल्लेवासियों ने जेई को जानकारी दी। उन्होंने फाल्ट होने की बात कही। पूरे दिन और रात भर बिजली न आने से शुक्रवार सुबह इन मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ले में लगे हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। किराये पर पर जनरेटर लेकर लोगों ने सबमसर्बिल चलाए। दोपहर करीब 2:10 बजे जसमई उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं ठंडी सड़क उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला बागकूंचा, छक्का नाजिर कूंचा की भी आपूर्ति गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे गुल हो गई, जो शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई अजयबाबू ने बताया ठंडी सड़क उपकेंद्र का क्षेत्रफल काफी ज्यादा है। इसके चलते कुछ न कुछ फाल्ट होने के चलते आपूर्ति बाधित होती रहती है। लकूला उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला गंगानगर कॉलोनी, आवास-विकास और बिर्राबाग आदि मोहल्लों में भी दो से तीन घंटे बिजली गुल रही। लगातार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान रहे।
बरसात के चलते बिजली आपूर्ति में कुछ समस्या जरूर आई, लेकिन आपूर्ति ज्यादा देर तक बाधित नहीं रही। बारिश में भी उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दी गई।
- बृजभान सिंह, एक्सईएन, शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed