फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hahnemann observed cutting the birthday cake

केक काटकर मनाया हैनीमैन का जन्म दिन

Fri, 10 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hahnemann observed cutting the birthday cake
हैनीमैन जयंती पर शहर में शुक्रवार को कई जगह मनाई गई। सीएमओ कार्यालय
विज्ञापन
परिसर में हुए आयोजन में केक काटा गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में  होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी गई। आवास विकास में हुए आयोजन में डीएम ने हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया।

आवास विकास कालोनी स्थित शारदा होम्योपैथी हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर पर होम्योपैथी के जनक हैनीमैन जयंती मनाई गई। यहां मुख्य अतिथि  डीएम एनकेएस चौहान ने हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया। डा. आरबी सिंह ने होम्योपैथी पद्धति पर प्रकाश डाला। इन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा कई रोगों में रामबाण है।

यहां गिहार बस्ती लकूला के बच्चों को बुलाया गया था। इनको भी आयोजन में  शामिल किया गया। डीएम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान धीरेंद्र सिंह फौजी भी मौजूद रहे। फतेहगढ़ स्थित जिला अस्पताल में जिला होम्योपैथी अस्पताल में हैनीमैन जयंती पर कार्यक्रम किया गया। यहां पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन

शुक्ला शामिल हुए। जिला होम्योपैथी अधिकारी मधुरंजन सक्सेना ने बताया कि शहर में 15 हजार लोगों को स्वाइन फ्लू की होम्योपैथी की दवा दी गई।  होम्योपैथी दवा सभी को फायदा करती है। इसके साइड इफेक्ट नहीं हैं। मंधुरंजन सक्सेना ने बताया कि कम स्टाफ के बावजूद वह  मरीजों की सेवा के लिए सदैव तैयार रहती  हैं। इस दौरान डाक्टर नागेंद्र पाल,डाक्टर राजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं लोहिया अस्पताल की सभागार में भी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed