{"_id":"62f9415e4073ee431d6ddec6","slug":"hadsa-farrukhabad-news-knp7129042130","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की डूबकर मौत
विज्ञापन
सचिन की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। दोस्तों के साथ बूढ़ी गंगा में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों दोस्त बाल-बाल बच गए।
थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर निवासी दाताराम का 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार कक्षा आठ में पढ़ता था। रविवार दोपहर गांव के ही दोस्त दीपक और विक्रम के साथ नजदीक बूढ़ी गंगा में नहाने गया था।
नहाते वक्त सचिन डूबने लगा तो दीपक व विक्रम ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे करीब एक घंटे बाद शव को बाहर निकाल लिया। शव देख मां मीना बेहोश हो गईं।
सचिन के अनिल बड़े व छोटे भाई अरुण व अमित हैं। सूचना पर लेखपाल कप्तान सिंह व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।