फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GST team caught a truck loaded with tobacco without e-way bill

Farrukhabad News: जीएसटी टीम ने बिना ई-वे-बिल के तंबाकू लदा ट्रक पकड़ा

Wed, 18 Dec 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
GST team caught a truck loaded with tobacco without e-way bill
कायमगंज। बिना ई वे बिल के लाखों की तंबाकू सप्लाई करने जा रहे ट्रक को जीएसटी टीम ने पकड़ लिया। ट्रक को मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया। ट्रक पकड़े जाने के एक घंटे बाद ई वे बिल काट दिया।
विज्ञापन

जीएसटी के सहायक आयुक्त अभिषेक मिश्रा मंगलवार शाम करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर टिलियां रोड स्थित नखासा के पास लाखों रुपये की निर्मित तंबाकू लदे ट्रक को पकड़ा। ट्रक चालक टैक्स संबंधी कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका। जीएसटी टीम ने ट्रक मंडी समिति में लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया ट्रक में तंबाकू की लकड़ी का 10 नंबर लोड है, माल का वजन 18 टन है। ट्रक पकड़े जाने के बाद 4 बजकर 6 मिनट पर जीएच इंटर प्राइजेज के प्रो. प्रवीण रस्तोगी ने 322560 रुपये कीमत दर्शाकर बिल काटा है। ट्रक में माल शमसाबाद क्षेत्र के गांव मूसेपुर से प्रवेश के गोदाम से लोड किया है। ट्रक में लदी तंबाकू गुजरात ले जाई जा रही थी। जीएसटी टीम मामले की छानबीन कर रही है। मंडी सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी से करीब 3 बजे गेट पास काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------

शमसाबाद से लोड माल का कायमगंज की फर्म से कटा बिल

कायमगंज। फर्जी फर्म से करोड़ों की तंबाकू सप्लाई करने का खेल लगातार जारी है। इस खेल में कुछ पुराने माफिया सक्रिय हो गए हैं।यह माफिया बिना बिल के तंबाकू भेजने का ठेका लेते हैं। व्यापारी भी जीएसटी बचाने के अलावा अन्य टैक्स भी बचाने के चक्कर में दूसरे की फर्जी फर्मों का इस्तेमाल करते हैं। फर्जी फर्म से माल की ढुलाई करने में पहले भी मुकदमे दर्ज हुए और जेल भी गए। टैक्स चोरी के धंधे से जुड़े माफिया पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई। बताया जा रहा है पुराने माफिया अब फिर से सक्रिय हो गए हैं। पकड़ा गया ट्रक भी शमसाबाद क्षेत्र से लोड किया लेकिन कायमगंज की फर्म से बिल काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed