फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Grabbed land by pretending to get married

शादी कराने का झांसा देकर जमीन का करा लिया बैनामा

Tue, 17 Mar 2020 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Grabbed land by pretending to get married
तीन दिन पहले मऊदरवाजा क्षेत्र में बारात आई। लड़की पक्ष के लोगों ने चढ़ावे के जेवर व कपड़े लेने के बाद जयमाल से पहले शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले शादी कराने के लिए होने वाले साले ने पांच बीघा जमीन जिला बदायूं की तहसील दातागंज में फरवरी में अपने नाम करवा ली थी। दूल्हे के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर लड़की पक्ष के एक युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बारह पत्थर निवासी धीरपाल सिंह ने मऊदरवाजा थाने में सोमवार को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि भाई मलिखान सिंह उर्फ राजेश का विवाह नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

इस पर जिला कासगंज की कोतवाली पटियाली के गांव नगला डाडी निवासी पारिवारिक बहनोई ने अपनी रिश्तेदार से शादी करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की युवती से शादी करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता शादी को तैयार हो गए। इसके एवज में उन्होंने पुत्र के नाम पांच बीघा जमीन करने व शादी का पूरा खर्चा उठाने का प्रस्ताव रखा।
इस पर धीरपाल व उसका भाई राजी हो गया। 24 फरवरी को मलिखान ने जिला बदायूं की तहसील दातागंज में पांच बीघा जमीन का बैनामा युवती के भाई के नाम कर दिया।
शादी के खर्चे के लिए दो लाख साठ हजार रुपये भी दे लिए। बरात की तिथि 14 मार्च तय हुई। मलिखान उर्फ राजेश 14 मार्च को बरात लेकर गांव पहुंचा। लड़की के परिजनों ने बरातियों का स्वागत किया।
चढ़ावे के जेवर व कपड़े लेकर लड़की के परिजनों ने जयमाल से ठीक पहले शादी करने से इनकार कर दिया। रुपये व चढ़ावे के जेवर मांगने पर इन लोगों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को 15 मार्च को थाने पर बुलाया। पुलिस ने साठगांठ कर मुकदमा दर्ज नहीं किया। कार्रवाई के नाम पर एक युवक का शांतिभंग में चालान कर मामले को रफादफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed