{"_id":"6459420317b288225e0702b4","slug":"grabbed-fifty-thousand-in-the-name-of-getting-a-peons-job-farrukhabad-news-c-12-1-222815-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे पचास हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे पचास हजार
Tue, 09 May 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 09 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्कूल में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर ग्रामीण से पचास हजार रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर शिक्षक ने ग्रामीण को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुरूशादीनगर निवासी वीरेंद्र सिंह ने एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि गांव के एक शिक्षक का उसके घर पर आना जाना था। शिक्षक ने स्कूल में चपरासी की नौकरी लगवाने की बात कही। वीरेंद्र ने शिक्षक की बात पर विश्वास कर लिया। शिक्षक ने नौकरी लगवाने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। वीरेंद्र ने वर्ष 2017 में शिक्षक को पचास हजार रुपये दे दिए। कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर वीरेंद्र ने शिक्षक से इस बारे में जानकारी की। शिक्षक ने बताया कि कुछ समय बाद नौकरी लग जाएगी। इस संबंध में उसकी प्रबंधक सहित अन्य लोगों से बात हो चुकी है। पांच मई की शाम को वीरेंंद्र ने शिक्षक से बात की। नौकरी न लगने पर रुपये वापस करने की बात कही। इस पर शिक्षक ने गाली-गलौज कर रुपये देने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर शिक्षक ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने मेरापुर एसओ को जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए।