फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Government wants to see smile on farmers face

किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती सरकार - मुकुट बिहीरी

Tue, 17 Sep 2019 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Government wants to see smile on farmers face
भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी को देखते सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। - फोटो : FARRUKHABAD
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होने आए सहकारिता विभाग मंत्री मुकुट बिहारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है। गेहूं व धान का भाव पिछली सरकारों के कार्यकाल से दोगुने से अधिक हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 से पूर्व गेहूं की सरकारी खरीद सात लाख मीट्रिक टन होती थी जो अब 55 लाख मीट्रिक टन की जा रही है। वहीं धान की भी सरकारी खरीद 8 लाख से बढ़कर 47 लाख मीट्रिक टन पहुंच गई। धान 900 से बढ़कर 1835 रुपये, जबकि गेहूं 900 रुपये से बढ़कर इस वर्ष किसानों ने 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक में किसान ने बेचा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के बाहर पत्रकार वार्ता में सहकारिता विभाग मंत्री ने प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां गिनाईं। सहकारी बैंकों में काफी सुधार हुआ है। कहीं भी खाद, बीज की कमी नहीं होने दी जा रही है। फर्रुखाबाद कोआपरेटिव बैंक के चुनाव के संबंध में कहा वार्षिक बैठक कई वर्षों से नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आडिट व कार्रवाई भी हो रही है। जांच में अनियमितता सिद्ध होने पर परिस्थितियों के अनुसार चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा। अभी तक हुई भ्रष्टाचार की जांचों में 97 एफआईआर व कई अधिकारी सस्पेंड हो चुके हैं। डीजल, पेट्रोल व बिजली पर महंगाई पर बोले, अनाज भी तो महंगा हो रहा है।
जनपद में बेसिक शिक्षा, नलकूप विभाग, कस्तूरबा आदि विभागों की जांच के संबंध में संज्ञान लेने की बात कही। इससे पहले जनपद पहुंचने पर डीएम मोनिका रानी ने स्वागत किया। निरीक्षण भवन में बैठकर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से परिचय किया। इससे पहले लोहिया अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल बांटे।

इसके बाद भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed