{"_id":"65b55a74c86b68da390e1954","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-by-masking-up-two-shops-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-107669-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो दुकानाें में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो दुकानाें में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। दो दुकानों में नकब लगाकर चोर दो लाख का सामान व नकदी चोरी करके चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी अली खान की बेवर रोड पर टायर की दुकान है। 25 जनवरी की रात चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर दुकान के अंदर घुस गए। चोर दुकान से 23 टायर, 12 ट्यूब व पांच हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने पास में हवलदार सिंह की बैंड की दुकान में नकब लगाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया।
26 जनवरी की सुबह अली खान ने दुकान खोली तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर प्रश्न चिह्न लगाया। चोरी के खुलासे की मांग की। दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि दुकानों में चोरी के संबंध में तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।