फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   goli mari

उधार के रुपये मांगने पर महिला को गोली मारी

Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
goli mari
लोहिया अस्पताल में घायल सरोजनी देवी का इलाज करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। उधारी लिए रुपये मांगने पर हुए विवाद में महिला को दबंगों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर देर रात तक छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी रामवीर सिंह की पत्नी सरोजनी देवी(48) ने अपने पड़ोसी को दो वर्ष पूर्व पांच हजार रुपये उधार दिए थेे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह रुपये मांगने गई। दबंग पड़ोसी ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे विवाद होने लगा। जानकारी पर सरोजनी देवी का बेटा राघवेंद्र उर्फ रिंकू भी पहुंच गया। इसके बाद वे बाहर आ गए, तभी पीछे से दबंग असलहे लेकर बाहर आए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बेटे रिंकू को बचाने के चलते गोली सरोजनी को लग गई।
विज्ञापन

वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों कहना था कि उन्हें सैफई रेफर किया जाएगा। सरोजनी देवी ने इस बार प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। इसके चलते भी गांव में उनकी रंजिश चल रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। वह मामले की छानबीन में जुटे हैं। थानाध्यक्ष अच्छेलाल पाल ने बताया कि फायरिंग की घटना हुई है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed