फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gobar gas plant got stalled after action on head and secretary

फर्रूखाबाद: प्रधान व सचिव पर कार्रवाई के बाद गोबर गैस प्लांट मिला ठप

Mon, 20 Feb 2023 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gobar gas plant got stalled after action on head and secretary
फर्रुखाबाद। प्रधान व सचिव पर कार्रवाई के बाद भी मोहम्मदाबाद ब्लाॅक क्षेत्र की सितवनपुर गोशाला का भी गोबर गैस प्लांट चालू नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर ठेकेदार को चेतावनी देकर 25 फरवरी तक प्लांट चालू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सितवनपुर पिथू गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बीडीओ त्रिलोक चंद शर्मा व एडीओ से भूसा, चारा, दाना आदि की जानकारी ली। गोशाला में 777 गोवंश बताए गए। 108 गोवंश जन सहभागिता में दिए जाने की जानकारी दी गई। इस पर डीएम ने गोवंशों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने गोशाला में क्षेत्र पंचायत से बन रहा शेड का निर्माण कार्य देेखा। पशु चिकित्सक से गोवंश के स्वास्थ्य की जानकारी ली। गोशाला में कुछ स्थानों पर जर्जर हो चुकी तार फैंसिंग, टूटी हुई चरही व शेड के नीचे खराब हो चुका फर्श को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अनवर हुसैन से कहा कि वह जांच कर चारागाह की भूमि चिह्नित करें और गोशाला को उपलब्ध कराएं। इससे हरा चारा बोया जा सके। उन्होंने एडीओ बढ़पुर सत्यनारायण सिंह को निर्देश दिए कि बीडीओ व एडीओ मोहम्मदाबाद से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर गोशाला की सभी व्यवस्थाएं ठीक कराएं।

डीएम की नजर गोबर गैस प्लांट पर पड़ी तो वह चालू नहीं था। इस पर डीएम ने कर्मचारियों की फटकार लगाते हुए ठेकेदार से बात कराने के लिए कहा। डीएम ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि 25 फरवरी तक गोबर गैस प्लांट चालू न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। विदित है कि सीडीओ के निरीक्षण में गोबर गैस प्लांट चालू न होने के मामले में जांच के बाद प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed