फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl's birth anniversary celebrated in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में जन्मी कन्याएं सम्मानित

Wed, 11 Aug 2021 05:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Girl's birth anniversary celebrated in government hospitals
लोहिया महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मनाने के बाद मौजूद लाभार्थी व पीछे सीडीओ के साथ खड़े अध? - फोटो : FARRUKHABAD
सरकारी अस्पतालों में कन्या जन्मोत्सव मनाया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति के तीसरे चरण में बुधवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। सीडीओ एम. अरून्मोली ने कहा कि बेटियों को भार न समझा जाए। सच तो यह है कि बेटियां कल का भविष्य हैं।
महिला अस्पताल में सीडीओ की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने केक काटकर उत्सव का शुभारंभ किया। अस्पताल में जन्मी बेटियों को कपडे़, मिठाई, किट, सहजन का पौधा और पिता को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने कहा कि लड़कियों को भी लड़कों के बराबर समझना चाहिए। जिस चाव से लड़कों का जन्म दिवस मनाते हैं, उसी प्रकार बेटियों का भी मनाएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने कहा कि समाज में फैली भ्रांतियों के चलते आज भी बेटियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनापुर के रामसागर दुबे ने बताया कि मंगलवार को उनकी बहु स्वाति ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। आज उसका सम्मान किया गया। सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी, डीपीएम कंचन बाला, रणविजय प्रताप सिंह, अतुल गुप्ता और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। संचालन बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed