{"_id":"60e476058ebc3ed78077f702","slug":"girl-committed-suicide-in-farrukhabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: युवक सोशल मीडिया पर गंदे मैसेज भेजकर करता था परेशान, युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: युवक सोशल मीडिया पर गंदे मैसेज भेजकर करता था परेशान, युवती ने दी जान
Tue, 06 Jul 2021 09:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:02 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने बताया कि गांव का सचिन दुबे फर्जी आईडी बनाकर पुत्री के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में युवक द्वारा सोशल मीडिया पर गंदे मैसेज भेज कर ब्लैकमेल करने से परेशान युवती ने घर के कमरे में गले में फंदा कसकर जान दे दी। एक दिन पहले ही युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे पत्नी के साथ दवा लेने गया था। छोटी पुत्री पड़ोसी के घर गई थी। घर पर 21 वर्षीय पुत्री अकेली थी। उसने कमरे में दुपट्टे से गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। साढ़े चार बजे पिता घर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने शव को फंदे से उतरवाया। सीओ अजेय शर्मा ने पहुंचकर पूछताछ की। पिता ने बताया कि गांव का सचिन दुबे फर्जी आईडी बनाकर पुत्री के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था।
विज्ञापन
16 जुलाई को पुत्री की शादी होनी थी। सचिन ने लड़के पक्ष के पास अश्लील मैसेज भेजकर शादी तुड़वा दी थी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।