फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga's water level 40 cm away from warning point

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 40 सेंटीमीटर दूर

Sun, 11 Aug 2019 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level 40 cm away from warning point
गंगा नदी का जलस्तर तेजी से लगातार चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। रविवार को पांचाल घाट पर जलस्तर 136.20 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु से 40 सेंटीमीटर ही दूर रह गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। इस बिंदु पर पहुंचते ही अमृतपुर, कंपिल व शमसाबाद क्षेत्र के गांवों में गंगा का पानी पहुंचने लगता है। रविवार को पांचाल घाट का जलस्तर 136.20 मीटर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण भयभीत हैं। उनका कहना है कि पिछले चार दिनों में जलस्तर करीब 70 सेंटीमीटर तक बढ़ चुका है। यदि इसी तरह से गंगा में पानी बढ़ता रहा तो तीन चार दिन में ही गंगा नदी का पानी उनके गांवों में घुसने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल गंगा नदी ऊगरपुर, चाचूपुर, हरसिंहपुर कायस्थ और सुंदरपुर में कटान कर रही है। नरौरा बांध से रविवार को भी 59 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। दूसरी ओर राम गंगा नदी में भी अब जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार को रामगंगा का जलस्तर 134.10 मीटर दर्ज किया गया। रविवार को इस नदी में पांच हजार क्यूसेक पानी काला गढ़ बांध से छोड़ा गया।

गंगा नदी में पांचाल घाट पुल पर जाली लगाई गई है। इसमें बीच-बीच में जगह छोड़ दी गई है। किशोर पुल के इसी खुले स्थान से बाढ़ के पानी में छलांग लगा रहे हैं। पुलिस प्रशासन आदि कोई भी इन्हें नहीं रोक रहा है। ऐसे में किसी बड़ी घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed