फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga at warning point, danger remains

चेतावनी बिंदु पर गंगा, खतरा बरकरार

Sun, 21 Aug 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ganga at warning point, danger remains
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर ठहरा हुआ है। क्षेत्र के आठ गांवों में पानी भरा होने से समस्या बरकरार है। इधर नरौरा बांध से 90 हजार क्यूसेक पानी से अधिक पानी छोड़े जाने से फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

रविवार को गंगा का जलस्तर 136.65 मीटर से घटकर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर आ गया है। बावजूद इससे क्षेत्र के गांव करनपुर घाट, कुड़री सरंगपुर, माखन नगला, रामप्रसाद नगला, जटपुरा कहिलियाई, जोगराजपुर, रामपुर, हरसिंहपुर कायस्थ गांव में पानी भरा होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र में फैला बुखार, नहीं जा रही स्वास्थ्य टीम
बाढ़ग्रस्त गांवों में जुकाम, बुखार, खांसी, खुजली के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद न तो ग्रामीणों को दवाई बांटी जा रही है और न ही स्वास्थ्य टीमें गांव में भेजी जा रही है। गांव करनपुरघाट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में स्वास्थ्य टीमें भेजने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद बाढ़ पीड़ितों को दवाई नहीं मिल पा रही है। कागजों पर ही स्वास्थ्य सेवाएं चल रही हैं। राजेपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉ.प्रमित राजपूत का कहना है कि उनके पास स्टाफ की कमी है। इसलिए टीमें गांव में नहीं भेजी जा रही हैं। सोमवार को किसी एक गांव में टीम भेजने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed