{"_id":"69c6db4d45efb01631034d22","slug":"from-today-for-two-days-there-will-be-no-electricity-in-eight-localities-for-10-hours-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109607-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आज से दो दिन आठ मोहल्लों में 10 घंटे नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आज से दो दिन आठ मोहल्लों में 10 घंटे नहीं आएगी बिजली
Sat, 28 Mar 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लकूला बिजली उपकेंद्र से निकलने वाली 11केवी एनएकेपी फीडर के जर्जर तार बदलने का काम शनिवार से दो दिन चलेगा। इसके चलते दो दिन आठ मोहल्लों में दिन में 10 घंटे बिजली बंद रहेगी। लिंजीगंज से एनएकेपी विद्यालय तक मार्ग पर आवागमन भी बंद रखा जाएगा।
लकूला उपकेंद्र से एनएकेपी फीडर तक जाने वाली 11केवी बिजली लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। इससे आए दिन खराबी होने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अधिशासी अभियंता की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि शुक्रवार व शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक लिंजीगंज से एनएकेपी डिग्री कॉलेज तक तार बदलने का काम किया जाएगा। इससे दोनों दिन 10 घंटे बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा लिंजीगंज अस्पताल से एनएकेपी तक सड़क मार्ग पर यातायात भी बंद रखा जाएगा। लकूला उपकेंद्र के जेई अजय कुमार सिंह ने बताया कि लाइन बदलने के दौरान मोहल्ला छावनी, मनिहारी, अंगूरीबाग, कछियाना, नाला मछरट्टा, गणेश प्रसाद गली, साहबगंज और सधवाड़ा आंशिक की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी। हालांकि रात में आपूर्ति की जाएगी।