फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Freshly flight, touched the sky of success

हौसले की उड़ान, छुआ सफलता का आसमान

Thu, 28 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 28 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Freshly flight, touched the sky of success

सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। परिणाम देखने के लिए सुबह से छात्र-छात्राओं में ललक दिखाई दी। परिणाम देर शाम आया तो छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को सुबह 12 बजे आने की जानकारी मिलते ही छात्र-छात्राएं अपने स्कूलों में पहुंचने लगे थे। परिणाम शाम को आने की जानकारी मिलने पर सभी घर लौट गए। शाम 4 बजे छात्र-छात्राएं दोबारा स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम देखकर खुशी से झूम उठे। इन्हाेंने एक दूृसरे को बधाई दी। आर्मी स्कूल की अनुक्रीती मिश्रा, वंदना, माधुरी यादव, प्रगति चौहान, सुशांत सिंह, हनी मलिक, काजल, सूरज प्रताप सिंह राठौर, आर्यमान गुप्ता, कुमारी काजल, प्रेमलता, अभिषेक कुमार, अनुराग शर्मा, प्रांजुल सिंह चौहान, शिवम कुमार, सुब्रत चतुर्वेदी ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय का परीक्षा परिणाम  98.4 फीसदी रहा। 133 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 131 पास हुए। उप प्रधानाचार्य अक्षय श्रीवास्तव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिक्षक एनडी प्रसाद, महेश उपाध्याय, रंजू चतुर्वेदी, शिवाली वर्मा, पूर्णिमा अग्निहोत्री, राम कुमार मिश्रा, सर्वेश चंद्र मिश्रा, सुधारानी परिहार, सुमन सक्सेना, शबनम सिंह व डा. सुनील कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को बधाई दी।

रोजी पब्लिक स्कूल के प्रशांत कुमार ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। वैष्णवी शर्मा ने 9.6, शिवानी निगम, अरुण कुमार ने 9.4 ग्रेड प्राप्त किया। सेंट एंथोनी स्कूल में एश्वर्य त्रिवेदी, दीक्षा यादव, प्रांजल सिंह राठौर, श्रीवत्स अग्रवाल, प्रगति द्विवेदी, आशी दीक्षित, पारकेश अग्रवाल ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। ब्लू वेल, वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर, केंद्रीय विद्यालय समेत अन्य केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में परीक्षा परिणाम देखने के बाद छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे।

राजपूताना पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। इस स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।  विद्यालय के  41 छात्र छात्राएं परीक्षा में बैठे थे। इनमें से सभी पास हुए हैं। फिरदौस को 10 सीजीपीए मिला। मोहित अगिभनहोत्री ने 9.4, आकाश कुशवाहा ने 9.8, हिबा जुबैर व सचिन ने 9.4 सीजीपीए पाया है। संस्था के चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, मैनेजर संदीप सिंह राठौर, प्रिंसिपल सुबोध कुमार रथ, उप प्रधानाचार्य मोहम्मद अरशद, कोआर्डीनेटर अनुभव लाल ने छात्र-छात्राआें को बधाई दी है। चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कई छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इन विद्यार्थियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होेंने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी बड़ा योगदान हैं। सभी के संयुक्त मेहनत से यह सफलता मिली है।

शहर के विकास नगर निवासी शिवदत्त दीक्षित की पुत्री आशी दीक्षित सेंट एंथोनी विद्यालय में पढ़ती हैं। इन्हाेेंने 10वीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। आशी दीक्षित का कहना है कि वह सीए बनना चाहती हैं।

जिले में गंदगी और बिजली की सबसे बड़ी समस्या है। छात्रा ने कहा कि गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व पर कई जगह प्लास्टिक के गिलास में शर्बत का वितरण किया गया। इन्हें सड़क पर फेंकने से हर तरफ  गंदगी फैल गई। हर किसी को सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिले में बिजली की अघोषित कटौती से पढ़ाई में दिक्कत आती है। आशी के पिता शिवदत्त दीक्षित व्यापारी हैं और मां अनुपम दीक्षित गृहणी हैं।

आवास विकास कालोनी निवासी मुस्कान सक्सेना अपनी मां अलका सक्सेना के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती हैं। वह रेड रोज एजूकेशन सेंटर की छात्रा हैं।  पिता गांव ज्योता मोहम्मदाबाद में दुकान किए हुए हैं। मुस्कान ने 10वीं परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मुस्कान का कहना है कि वह एयर फोर्स में अफसर बनना चाहती हैं। जिले में सड़कों की समस्या है। सड़कें टूटी होने के कारण बरसात में पानी भर जाता है। इस कारण निकला मुश्किल होता है।

माता पिता का बचपन में स्वर्गवास होने के कारण अपनी बुआ और फूफा के साथ रहकर आर्यन दुबे पढ़ाई कर रहे हैं। वह परिस्थितियों से लड़कर सफलता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आर्यन दुबे रोजी पब्लिक स्कूल जलालाबाद में पढ़ते हैं। वह अपने फूफा श्याम बिहारी दुबे के साथ फतेहगढ़ के मोहल्ला नगलादीना में रहते हैं। 10वीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए मिलने से सफलता हासिल हुई। इससे वह खुशी से झूम उठे।


आवास विकास कालोनी निवासी वर्षा कटियार ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 9.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। यह डाक्टर बनना चाहती हैं। इनकी मां अर्चना कटियार चिकित्सक हैं। पिता जयंत कटियार पत्रकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed