फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four vicious people of the poisonous gang were sent to jail

Farrukhabad News: जहरखुरानी गिरोह के चार शातिरों को भेजा जेल

Mon, 27 Feb 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four vicious people of the poisonous gang were sent to jail
फर्रुखाबाद। एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को जहरखुरानी गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो शातिर पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला व एसओजी प्रभारी अशोक कुमार ने फर्रुखाबाद बस अड्डे के पास दबिश दी। मैनपुरी के बेवर के गांव अठलकंडा निवासी सौरभ शुक्ला, नरायनपुर निवासी जीतू चौहान उर्फ विपिन कुमार, फरीदाबाद के धौज रावल मोड़ खीड़ी निवासी दलवीर शाक्य और कन्नौज के छिबरामऊ के गांव नगला बटी निवासी संजय जाटव उर्फ पीपी को पकड़ लिया। अलीगढ़ के मोहल्ला महावीर नगर निवासी सतीश शर्मा, मैनपुरी के किशनी गांव बैरागपुर निवासी नरेंद्र शाक्य पुलिस को चकमा देकर भाग गए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में जहरखुरानी गिरोह के शातिरों के पकड़े जाने की जानकारी दी। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम सुराग मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
बदमाशों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल, तीन पैकेट नशीले बिस्कुट, एक शीशी में नशीली दवा, 348 नशीली गोलियां, पांच मोबाइल फोन के मदरबोर्ड, तीन पैकेट सफेद नशीला पाउडर, दो पर्स, एक आधार कार्ड, दो बैग, 10800 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वारदातों का खुलासा
शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौखंडा निवासी प्रदीप कुमार त्रिपाठी की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर 9 फरवरी को जहरखुरानी गिरोह के लोग पांच हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी झाले लेकर भाग गए थे। शहर कोतवाली के गांव फरीदपुर निवासी रवेंद्र सिंह के पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर 13 हजार रुपये निकाल ले गए थे। पुलिस ने दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया।


हिस्ट्रीशीटर सौरभ के खिलाफ दर्ज हैं 20 मुकदमे
मोहम्मदाबाद कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर सौरभ शुक्ला के खिलाफ जनपद आगरा, हाथरस, कन्नौज व फर्रुखाबाद में गैंगस्टर, जानलेवा हमला, अवैध शस्त्र में 20 मुकदमे दर्ज हैं। दलवीर शाक्य के खिलाफ कन्नौज व जनपद में आठ मुकदमे दर्ज हैं। संजय जाटव उर्फ पीपी के खिलाफ 9 व जीतू चौहान के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज है। अन्य जनपदों से पकड़े गए शातिरों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed