फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four school buildings lying incomplete will be investigated

संशोधित) चार अधूरे पड़े विद्यालय भवनों की होगी जांच

Mon, 23 Nov 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Four school buildings lying incomplete will be investigated
29 अक्तूबर को प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। चार परिषदीय विद्यालयों का निर्माण पूरा न होने के मामले में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जांच बैठा दी है। उन्होंने बीएसए को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। इसमें दो विद्यालयों का 1994-95 में और दो का वर्ष 2008-09 में निर्माण शुरू हुआ था। इनका काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर रहिमादादपुर के भवन का निर्माण वर्ष 1994-95 में शुरू कराया गया था। इन दोनों के निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस को दी गई थी।
विज्ञापन

26 साल बाद भी इनका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अभी भी प्लास्टर, फर्श, खिड़की, पल्ले और रंगाई-पुताई का काम बाकी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरियारा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला दमू का निर्माण वर्ष 2008-09 में शुरू कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई थी। अरियारा का विद्यालय भवन बनवाने वाले शिक्षक रामनिवास यादव सेवानिवृत्त हो चुके हैं और नगला दमू विद्यालय का निर्माण कराने वाली शिक्षिका राकेश कुमारी की मौत हो चुकी है।

दोनों भवनों में अभी तक प्लास्टर, फर्श, खिड़की, दरवाजे लगाने और रंगाई-पुताई का काम अधूरा पड़ा है। अमर उजाला ने 29 अक्तूबर के अंक में 26 साल बीतने के बाद भी अरियारा स्कूल का भवन पड़ा अधूरा शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। डीएम ने इसे गंभीरता से लेकर बीएसए को इसके समेत चार विद्यालयों के अधूरे निर्माण की जांच करने के आदेश दिए हैं। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि जांच कराकर शीघ्र रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed