फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four major roads of the district will be rejuvenated with Rs 56 crores.

Farrukhabad News: 56 करोड़ से होगा जिले की चार प्रमुख सड़कों का कायाकल्प

Sat, 07 Dec 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four major roads of the district will be rejuvenated with Rs 56 crores.
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क निधि योजना के तहत 56 करोड़ रुपये से जिले की चार प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। चौड़ीकरण के साथ ही सुदृढ़ीकरण कार्य होने से लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। वहीं वित्तीय स्वीकृति मिलने से जर्जर सड़कों पर वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। वहीं राजधानी और कानपुर का सफर भी आसान हो जाएगा। शहर की सड़क का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण होने से हाईवे से शहर की ओर जाने वालों को राहत रहेगी।
विज्ञापन


कानपुर-लखनऊ जाने के लिए चार सड़कों के बन जाने से सफर आसान होगा। सदर और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों को चौड़ा करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने कई बार प्रस्ताव दिए थे। इन प्रस्तावों पर संंबंधित विभाग के मंत्रियों की सहमति भी ली गई। अंतत: 30 नवंबर को जिले की चार प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने की स्वीकृति मिल गई। कानपुर मंडल के तहत स्वीकृत हुए नौ प्रस्तावों में से चार जिले के हैं। अन्य प्रस्तावों में दो-दो कानपुर नगर, कन्नौज और एक औरैया का है।
विज्ञापन

1794.92 लाख रुपये से 24 किलोमीटर लंबे फतेहगढ़-गुरसहायगंज मार्ग को चौड़ा करने के लिए मुख्यमंत्री को भी सदर व भोजपुर विधायक ने प्रस्ताव दिया था। इस सड़क पर कानपुर और लखनऊ जाने वाले लोगों का अधिक आना-जाना रहता है। इसके चौड़ा होने से कमालगंज, रजीपुर, समधन आदि स्थानों पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। इस सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर दो लेन का बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसेनी से कादरीगेट की ओर लकूला होकर जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। इटावा-बरेली हाईवे से जुड़ी इस सड़क पर मसेनी चौराहा से आवास विकास स्थित बिजली घर तक अस्पताल और गेस्ट हाउस की मंडी है। पूरे दिन यह सड़क व्यस्त रहती है। सकरा और जर्जर होने के चलते इस मार्ग पर वाहनों को गुजारने में दिक्कत होती है। सड़क पर पानी फैलने से बरसात में इस सड़क से निकलने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
दो किलोमीटर की इस सड़क को 565.20 लाख से 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड के तहत जसमई श्रमदान मार्ग से पुठरी मंदिर जाने वाले 8.5 किलोमीटर की सड़क का भी चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 1570.26 लाख रुपये से कार्य के लिए मंजूरी मिल गई है। भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद, संकिसा से पखना-धीरपुर नवीगंज के 9.2 किलोमीटर सड़क 1666.20 लाख रुपये से चौड़ा किया जाएगा।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड मुरलीधर ने बताया कि सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण प्रस्तावों को वित्त व्यय समिति से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed