फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four lane highway will be built from Fatehgarh to Gursahaiganj

Farrukhabad News: फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक बनेगा फोरलेन हाईवे

Fri, 14 Feb 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Four lane highway will be built from Fatehgarh to Gursahaiganj
फर्रुखाबाद। कानपुर, लखनऊ व कन्नौज जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक फोरलेन हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। कमालगंज कस्बे में घनी बस्ती को देखते हुए सात किमी. बाईपास बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सर्वे के लिए तीन विभागाें की संयुक्त टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन



फतेहगढ़-गुरसहायगंज मार्ग पर यातायात का काफी दबाव है। इससे कस्बा कमालगंज में अक्सर जाम की स्थिति बनती है। कई बार वाहन फंसने से समय की बर्बादी होती है। कानपुर, कन्नौज व लखनऊ से आने वाले वाहन इसी रोड से गुजरते हैं। यातायात के दबाव को देखते हुए जिले से इस रोड को फोरलेन हाईवे बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से इसको हरी झंडी मिल गई है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इस संबंध में अधिकारियों व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के साथ बैठक की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कमालगंज कस्बा बाजार व घनी बस्ती में सड़क का चौड़ीकरण तो संभव है, लेकिन फोरलेन हाईवे निर्माण के लिए कस्बे के बाहर से बाईपास निकलना बहुत जरूरी है। तभी फोरलेन हाईवे का लोगों को पूरा लाभ मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने कस्बे के बाहर से बाईपास शामिल करते हुए सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व डीएफओ की कमेटी गठित कर जल्द ही सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाईपास सहित फोरलेन हाईवे की लंबाई करीब 31 किमी निर्धारित है। इसके निर्माण पर करीब 120 करोड़ रुपये से अधिक लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों से होकर निकलेगा बाईपास

फतेहगढ़ से गुरसहायगंज जाने के दौरान कमालगंज कस्बे में सड़क के दायीं ओर रेलवे लाइन है। इससे बायीं ओर बाईपास बनाने की योजना है। इससे कस्बे के निकटवर्ती गांव शेखपुर, नगला दाऊद, महरूपुर रावी, मोहनपुर दिनारपुर, भटपुरा, रजीपुर, उबरीखेड़ा, कतरौली पट्टी, खुदागंज आदि गांवों से होकर बाईपास निकाले जाने के आसार हैं।


बोले जिम्मेदार

भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि यदि बाईपास का निर्माण होगा तो फोरलेन हाईवे बनेगा। बाईपास न बनने पर सड़क का चौड़ीकरण ही कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि वन विभाग ने सर्वे शुरू करा दिया है। इसके बाद बिजली विभाग सर्वे करेगा। सर्वे पूरा होने के साथ एस्टीमेट बनाया जाएगा। इसी के बाद निर्माण की लागत तय हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed