फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four including two brothers found guilty in murder of villager

Farrukhabad News: ग्रामीण की हत्या में दो सगे भाइयों सहित चार दोषी करार

Tue, 01 Oct 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Four including two brothers found guilty in murder of villager
फर्रुखाबाद। ग्रामीण की पांच वर्ष पहले रंजिश में कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या के मामले में कोर्ट ने दो सगे भाइयों सहित चार को दोषी करार दिया है। सजा सुनाने के लिए एक अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव जाजपुर गोवा निवासी मीना देवी उर्फ सत्यवती ने गांव के शिव कुमार, भाई रतिभान, भंवर सिंह व उसके भाई अभिषेक के खिलाफ 29 जुलाई 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि 29 जुलाई 2019 की सुबह इन लोगों ने पति धनीराम के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

धनीराम व मीना देवी मारपीट की शिकायत करने थाने जा रहे थे। रास्ते में फिर से धनीराम को घेरकर पीटा। उसी दिन दोपहर को धनीराम व मीना देवी नीब करोरी रेलवे स्टेशन पर बैठे थे। तभी शिवकुमार, रतिभान, भंवर सिंह, अभिषेक फावड़ा व कुल्हाड़ी लेकर आए। धनीराम व पत्नी मीना देवी से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने कुल्हाड़ी से धनीराम का सिर काट दिया। मीना देवी बचकर भाग गई। विवेचक ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई कर रही अपर सत्र न्यायाधीश शैली रॉय ने सोमवार को गवाह व साक्ष्य के आधार पर शिवकुमार, रतिभान, भंवर सिंह, अभिषेक को दोषी करार किया। कोर्ट ने सजा सुनाने के लिए एक अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed