{"_id":"5d4863768ebc3e6ca86835ea","slug":"former-mla-son-surrenders-in-court-sent-to-jail-farrukhabad-news-knp5058684140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक पुत्र ने कोर्ट में किया समर्पण, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक पुत्र ने कोर्ट में किया समर्पण, भेजा गया जेल
विज्ञापन
पुलिस जीप से जेल जाता पूर्व विधायक का बेटा पंचशील राजपूत।
- फोटो : FARRUKHABAD
एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने पर हुए विवाद में दो भाइयों को गोली मारकर घायल करने के मुकदमे के आरोपी पूर्व विधायक पुत्र ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रभारी सीजेएम डा. लकी ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर पूर्व विधायक पुत्र को 17 अगस्त तक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुत्र के आत्मसमर्पण करने पर चार दिन से कोतवाली में बैठे पिता और पत्नी को पुलिस ने छोड़ दिया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बढ़पुर मंदिर के सामने निवासी श्रीनिवास कटियार ने मोहल्ला पल्ला निवासी सपा नेता व पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत, सब्जीमंडी निवासी दीपक गुप्ता व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमले व रंगदारी वसूलने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें आरोप है कि 1 अगस्त को वह और उसके पुत्र नीतेश कटियार व मानव कटियार दुकान पर दिन में चार बजे बैठे थे। तभी आरोपी कार से आए और उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। पुत्रों ने बीच बचाव किया तो पंचशील राजपूत ने रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
दोनों पुत्र गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। आरोपी पंचशील के न मिलने पर पुलिस उनके पिता रामकृष्ण राजपूत और पूर्व ब्लाक प्रमुख पत्नी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। सोमवार को आरोपी पंचशील पुलिस को चकमा देकर अधिवक्ता ओपी सिंह के चेंबर में पहुंच गया।
अधिवक्ता ने सीजेएम कोर्ट में आरोपी के आत्मसमर्पण का प्रार्थना पत्र दिया। तभी कुछ देर में आरोपी की मां पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, कुछ सपा नेता और कुछ भाजपा नेता भी कचहरी पहुंच गए। प्रभारी सीजेएम एसीजेएम कक्ष संख्या आठ डा. लकी ने आरोपी पंचशील को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है। शहर कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पिता और पत्नी को छोड़ दिया गया है।
पूर्व विधायक के पुत्र पंचशील के फरार होने पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया था। जो आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को चकमा देकर आरोपी पंचशील ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।