फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   For years, no cleaning of tanks, to drink dirty water

सालों से टंकियों की नहीं की सफाई, पिला रहे गंदा पानी

Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
For years, no cleaning of tanks, to drink dirty water
टाउनहाल स्थित पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला
गर्मी पेयजल आपूर्ति की मांग बढ़ गई है। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में पेयजल स्रोत जवाब देते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने शहरियों को भरपूर पानी देने की कोई कार्य योजना नहीं बनाई है। आटोमोबाइजेशन व्यवस्था होने के बाद जिन इलाकों में पानी पहुंच रहा है। वह शुद्ध है या नहीं, इसकी जानकारी करने की अफसर जहमत नहीं उठाते। मातहत जो रिपोर्ट सौंप देते हैं। उसी को सही मान लिया जाता है।
विज्ञापन


पालिका सूत्रों की मानें तो करीब छह साल से पानी में क्लोरीन नहीं मिलाई जा रही है। वर्षों से टंकियों की सफाई भी नहीं हुई है। बगैर क्लोरीन मिलाए पानी की सप्लाई दिए जाने से शहरी पेट आदि रोग से ग्रसित हो रहे हैं। नाले व नालियों से निकलीं टूटी पाइप लाइनों से गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। हालांकि पालिका के जलकल विभाग के पास शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संसाधन और कर्मचारियों का भारीभरकम अमला भी मौजूद है। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, अधिकारी पेयजल आपूर्ति को लेकर सब कुछ ठीकठाक होने का दावा कर रहे हैं। पेश है शहर की पेयजल आपूर्ति की पड़ताल करती रिपोर्ट :-।
विज्ञापन


नगर पालिका का जलकल विभाग चार जोन टाउनहाल, लकूला, लालसराय और फतेहगढ़ में बंटा है। इन जोनों में शुद्ध व सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति कराए जाने के लिए एक-एक जोन प्रभारी की तैनाती है। पालिका सूत्रों की मानें तो कई सालों से सप्लाई होने वाले पानी में क्लोरीन का मिश्रण नहीं किया गया है। जोन प्रभारी टंकियों और सीधे सप्लाई के नलकूपों में क्लोरीन का मिश्रण कर रहे हैं या नहीं। इसकी जानकारी पालिका के अफसर करना जरूरी नहीं समझते हैं। गंदे पानी की आपूर्ति की पालिका में तमाम शिकायतें भी दर्ज हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए नालों व नालियों से पाइप लाइनें डाली गई हैं। लेकिन वर्षों पुरानी यह पाइप लाइनें जगह-जगह से टूट गई हैं। लीकेज पाइप लाइनों से मोहल्ला रकाबगंज, तलैया फजल इमाम, पल्ला जटवारा, गुदड़ी, पक्कापुल, सलावत खां, फतेहगढ़ में बने नालों के आसपास की बस्तियों, भीकमपुरा, गंगानगर कालोनी नाला किनारे बने घरों समेत कई मोहल्लों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इसकी शिकायतें भी पालिका कार्यालय में दर्ज हैं। वहीं ठंडी सड़क पंजाब नेशनल बैंक के पास, मोहल्ला अंडियाना आदि मोहल्लों व गलियों में लीकेज पाइप लाइनों से रोजाना करीब 30 प्रतिशत पानी बेकार नालियों में बह जाता है। इस ओर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रही है।

पालिका जलकल विभाग की अनुमति के बगैर राइजिंग पाइप लाइन से कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सकता है। नियमानुसार इसके लिए भवन का स्वामित्व पेपर और तयशुदा फीस अदा करनी होती है लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते शहरी जहां चाहते हैं वहां लाइन से कनेक्शन जोड़कर मुफ्त पानी पी रहे हैं।लकल विभाग के संसाधनों पर एक नजर
पालिका की पेयजल आपूर्ति के लिए हाईटेक व्यवस्था है। टाउनहाल कंट्रोल रूम से संचालित हो रहे 44 नलकूपों से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा फर्रुखाबाद में लालसराय, टाउनहाल, लकूला, लिंजीगंज, पटेलपार्क और कांशीराम कालोनी समेत 10 ओवरहेड टैंक हैं।


शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के दिए निर्देश
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, रोली गुप्ता का कहना है कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को जरूरत भर शुद्ध पानी देने के लिए पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई शिकायत मिलती है तो तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाएगा। अभी हाल ही में उन्होंने चार्ज लिया है। इसलिए पानी की टंकियों व नलकूपों में क्लोरीन डाले जाने और टंकियों की सफाई न होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वह जांच कराकर शीघ्र ही पानी की टंकियों और नलकूपों में क्लोरीन डलवाएंगी। शहरियों को साफ पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed