फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fluctuations in gold and silver prices put a brake on jewelry sales.

Farrukhabad News: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव से आभूषणों की बिक्री पर ब्रेक

Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in gold and silver prices put a brake on jewelry sales.
कायमगंज। सोने और चांदी के दामों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने सराफा बाजार की रफ्तार थाम दी है। दामों में अस्थिरता के चलते आभूषणों की सीधी बिक्री प्रभावित हो रही है और बाजार अब अधिकतर एक्सचेंज के सहारे चल रहा है। सहालग का सीजन होने के बावजूद अपेक्षित खरीदारी नहीं हो पा रही है। इससे सराफा व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय सराफा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही गतिविधियों और विभिन्न देशों के बीच तनाव का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। कीमतें बढ़ने से ग्राहक दुकानों तक तो पहुंच रहे हैं लेकिन ज्यादातर लोग केवल भाव पूछकर या डिजाइन देखकर लौट जा रहे हैं। वास्तविक खरीदारी सीमित रह गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि रोजाना भाव बदलने के कारण नया स्टॉक मंगवाना जोखिम भरा हो गया है। नुकसान की आशंका के चलते कई ज्वैलर्स ने नया माल कम मंगवाना शुरू कर दिया है। मौजूदा हालात में ग्राहक नया आभूषण खरीदने के बजाय पुराना सोना-चांदी बदलकर नया बनवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे नकद बिक्री पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलर्स शादाब अली ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में तेजी और गिरावट ने छोटे व्यापारियों का कारोबार लगभग ठप कर दिया है। नया सामान लाने में डर लगने लगा है। बाजार स्थिर होने पर ही बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। वहीं सराफा व्यापारी शालीन अग्रवाल और निमता अग्रवाल ने बताया कि दामों में उतार-चढ़ाव के कारण अधिकतर ग्राहक एक्सचेंज पर ही आभूषण ले रहे हैं।

व्यापारियों के अनुसार आमतौर पर शादी-विवाह के सीजन में आभूषणों की मांग बढ़ जाती है लेकिन इस बार बढ़ी कीमतों के कारण खरीदारी न के बराबर हो रही है।
बताया गया कि 3 फरवरी को 24 कैरेट सोना 1,50,971 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 4 फरवरी को सोना बढ़कर 1,59,223 रुपये और चांदी 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। वहीं 5 फरवरी को सोना घटकर 1,52,427 रुपये और चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed