{"_id":"6a70f6ee24c652da700e80c1","slug":"floodwaters-inundate-40-council-schools-power-supply-cut-off-in-12-villages-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-146361-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 40 परिषदीय स्कूलों में भरा बाढ़ का पानी, 12 गांवों की बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 40 परिषदीय स्कूलों में भरा बाढ़ का पानी, 12 गांवों की बिजली बंद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-अमृतपुर। बाढ़ का पानी भरने से जिले के 40 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए हैं। वहीं, अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 12 गांवों की बिजली सप्लाई काट दी गई है। बाढ़ से प्रभावित गांवों में नाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को पानी से होकर जाना पड़ रहा है।
गंगा में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र के 26 गांवों में पानी घुस गया है। आवागमन बंद होने लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को गंगा में नरौरा बांध से 1,53,153 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर पर स्थिर है। खतरे के निशान 137.10 मीटर से 20 सेंटीमीटर दूर है।
गांव अंबरपुर, बरुआ, सुभानपुर बामियारी, कंचनपुर, सबलपुर, उदयपुर, रामपुर, जोगराजपुर, तीसराम की मड़ैया, नगरिया जवाहर, कुतुलूपुर, हरिहरपुर, मंझा, तौफीक की मड़ैया, आसमपुर, फखरपुर, कुड़री सारंगपुर, सुंदरपुर नगला, दुर्गू सैदापुर, हरिसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, माखन नगला, रामप्रसाद नगला, कालिका नगला, मिघन नगला, करनपुर घाट आदि गांव में बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन
बाढ़ का पानी घरों व रास्तों में भर जाने से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों कहना है कि रास्ता बंद हो गया है। बाढ़ से प्रभावित गांव में नाव भी नहीं भेजी जा रही है। गांव उदयपुर के राघवेंद्र, राजू, चमन, वीरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि लेखपाल से नाव के लिए कई बार कहा गया, इसके बाद भी नाव नहीं भेजी गई। नाव न होने से स्कूली बच्चों को पानी से लेकर जाने को मजबूर हैं।
लेखपाल आदर्श कुमार ने बताया कि आशा की मड़ैया व उदयपुर के लिए नाव भेजे जाने के लिए तहसील में रिपोर्ट दे चुके हैं। ठेकेदार से नाव पहुंचाने के लिए कहा है। अभी तक क्यों नहीं भेजी, इसकी जानकारी नहीं है। तहसीलदार शशांक सिंह ने बताया कि जिस गांव में नाव की मांग आ रही है, वहां नाव भेजी जा रही है। आशा की मड़ैया व उदयपुर में नाव भेजी गई है।
_____________
बच्चों की पढ़ाई पर संकट
पानी भरने व रास्ते बंद हो जाने के कारण प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित प्राथमिक उच्च प्राथमिक भुड़िया भेड़ा, प्राथमिक अम्बरपुर, प्राथमिक विद्यालय मड़ैया तौफीक, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक रामपुर, प्राथमिक जोगराजपुर, प्राथमिक विद्यालय किराचन, प्राथमिकी व उच्च प्राथमिक माखन नगला, कंपोजिट फकरपुर, प्राथमिक नगला पंचम, प्राथमिक धनीनगला, कंपोजिट विद्यालय नगला खुशाली, प्राथमिक विद्यालय राजाराम की मड़ैया, प्राथमिक मंझा की मड़ैया, प्राथमिक नगला दुर्ग, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सुंदरपुर, प्राथमिक जसूपुर गढ़िया, प्राथमिक विद्यालय पट्टी भरखा, प्राथमिक विद्यालय तीसराम की मड़ैया, रामपुर जोगराजपुर प्रथम, प्राथमिक इमादपुर पमारान, प्राथमिक विद्यालय कुसुमापुर, प्राथमिक विद्यालय उदयपुर, जूनियर हाईस्कूल कंचनपुर, कंपोजिट सबलपुर आदि विद्यालय बंद हो गए हैं। बीएसए विश्वनाथ प्रताप ने बताया कि बाढ़ के चलते जिले के 40 स्कूल प्रभावित हुए हैं। वहां के शिक्षकों को पास के विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने का आदेश दिया गया है।
________________
हादसे की आशंका से कटी बिजली
अमृतपुर। एचटी लाइन के पोल गहरे पानी में पहुंच गए। चारों ओर पानी भरा होने से कोई घटना न हो, इसके चलते बिजली विभाग ने 12 गांवों की बिजली बंद कर दी है। रागप्रसाद नगला ऊर्फ टपुआ, कालिकागंज, गाखन नगला, करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर, फखरपुर, गंझा, करनपुर मंझा, कलक्टर गंज, गला दूसा की मड़ैया, राधे-राधे की पंप की सप्लाई बंद की गई है।