फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood victims in trouble due to surge in Ganga

Farrukhabad News: गंगा के उफान से बाढ़ पीड़ित संकट में

Sun, 15 Sep 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Flood victims in trouble due to surge in Ganga
अमृतपुर। गंगा के उफान से जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 10 सेमी दूर रहा गया है। बाढ़ से प्रभावित गांवों में बुखार फैलने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। गांंवों में न तो स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं और न ही दवाई वितरित हो रही है। राजस्व कर्मी भी बाढ़ पीड़ितों का हाल पूछने नहीं जा रहे। इससे बाढ़ पीड़ितों को संकट बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़कर 136.95 मीटर से 137 मीटर पर पहुंच गया है। जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से मात्र 10 सेमी नीचे है। नरौरा बांध से गंगा में एक लाख 18621 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। इससे जलस्तर बढ़ने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर करीब डेढ़ फुट पानी चल रहा है। इससे बाइक, स्कूटी, कार आदि छोटे वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे हैं। राजेपुर डिप पर भी करीब आधा फुट पानी तेज धार से बहने लगा है।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित गांव तीसराम की मड़ैया , हरसिंहपुर कयस्थ, ऊगरापुर, सैदापुर, आशा की मड़ैया, नगला दुर्गू, सुंदरपुर, बरुआ, अमीराबाद, बमियारी, रामपुर, रतनपुर, अंबरपुर,रामप्रसाद नगला आदि गांव के रास्तों पर पानी अधिक होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से खानपुर, गाजीपुर, हमीरपुर,चैन गंज,महमदपुर गढ़िया,दहालिया, भुसेर, भरखा, पट्टी भरखा, जसूपुर गड़िया, बहादुपुर, बदनपुर, कनकापुर आदि के पास भी पानी पहुंच गया है। जलस्तर और बढ़ा तो इन गांवों में पानी घुस जाएगा। दो महीने से बाढ़ से घिरे ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट है।रामगंगा का जलस्तर 134.85 मीटर पर है। खो हरेली रामनगर बैराज से 89028 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ताले
अमृतपुर। गंगा में आई बाढ़ का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदनपुर, सबलपुर कंचनपुर में बाढ़ का पानी भरा होने से इनमें ताले लटक रहे हैं। नगला दुर्गु जाने वाले रास्ते पर पानी भरा होने से आरोग्य मंदिर बंद रहता है। पीएचसी कंचनपुर सबलपुर में बाढ़ का पानी करीब 45 दिन से अधिक भरा है। इससे स्वास्थ्य कर्मचारी सड़क पर बैठकर सेवाएं देने को मजबूर हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ.आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि बाढ़ से बंद आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ संपूर्ण अभियान में लगाए गए हैं। रोस्टर के अनुसार गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं।


बाढ़ से घिरे 20 स्कूलों में ताले
अमृतपुर। गंगा की बाढ़ से घिरे क्षेत्र के 20 स्कूलों में ताले पड़े हैं। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर, उदयपुर, चित्रकूट, माखन नगला, कंपोजिट विद्यालय कंचनपुर सबलपुर, प्राथमिक विद्यालय जोगराजपुर, तीसराम की मड़ैया, अंबरपुर, बरुआ, खानपुर, गांधी, दहलिया, राजाराम की मड़ैया, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, हरसिंहपुर कायस्थ, उगरपुर, रामप्रसाद नगला में पानी भरा होने से ताले पड़े हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित स्कूल के शिक्षकों को पास के स्कूल में बैठने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed