{"_id":"5df1279c8ebc3e87ec7ff224","slug":"five-year-old-girl-raped-farrukhabad-news-knp531593172","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मासूम बालिका से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने मासूम बालिका से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरे बाबा के दरवाजे पर खेल रही पांच साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मौसी के पहुंचने पर युवक भाग गया। खून से लथपथ बच्ची को लेकर मौसी व मां थाने पहुंचीं। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसके घर पर दबिश दी। वहां ताला पड़ा था। घर के लोग सामान समेटकर चले गए थे। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
जहानगंज थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति की मंगलवार रात मौत हो गई थी। गांव के अधिकांश लोग अंतिम संस्कार में और महिलाएं उनके घर गईं थीं। इस दौरान एक ग्रामीण की पांच वर्षीय पुत्री अपने चचेरे बाबा के दरवाजे पर खेल रही थी। दोपहर लगभग 12 बजे गांव का युवक बच्ची को बहला कर उसके चचेरे बाबा के घर ले गया।
आरोप है कि घर खाली होने से युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें सुनकर उसकी मौसी वहां पहुंची। इस पर आरोपी भाग गया। मौसी ने घर के अंदर झांका तो बच्ची वहां लहूलुहान पड़ी थी। मौसी उसे उठाकर घर ले गई। फिर मां व मौसी बच्ची को लेकर थाने पहुंचीं। पीछे से उसके पिता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए सीएचसी कमालगंज भेजा। वहां महिला डाक्टर न होने से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। वहां ताला लटका था। घटना के बाद से आरोपी परिवार समेत सामान समेटकर भाग गया। एएसपी त्रिभुवन सिंह व सीओ ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने गांव मूसाखिरिया में आरोपी के फूफा के घर दबिश दी।
वहां से आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। प्रभारी एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि गगन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसके घर पर दबिश दी गई। घर में ताला पड़ा था।
दोपहर लगभग दो बजे एएसपी त्रिभुवन सिंह व सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह घटना स्थल बच्ची के बाबा के मकान पर पहुंचे। ये गांव से कुछ दूर खेत पर बना है। मौके पर पाया कि साक्ष्य मिटाने के लिए पानी डालकर उस स्थान को धोया गया था। वहां कुछ खून पड़ा मिला।
एएसपी का कहना है कि दुष्कर्म करने वाला पंद्रह वर्षीय किशोर है। वहीं तहरीर में वादी ने युवक की उम्र 18 वर्ष बताई है। पुलिस ने जब उसके घर पर दबिश दी तो वहां ताला लटक रहा था। घर के सभी लोग भाग गए थे।