फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five overloaded dumpers caught, fined Rs 8,40,670

Farrukhabad News: पांच ओवरलोड डंपर पकड़े, 8,40,670 रुपये का लगाया जुर्माना

Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five overloaded dumpers caught, fined Rs 8,40,670
फर्रुखाबाद। ओवरलोडिंग के खिलाफ चल रहे अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन ने पांच डंपर सीज कर 8,40,670 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने खनन अधिकारी संजय प्रताप सिंह के साथ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान खुदागंज में अफसरों ने डंपर को रोका। डंपर में गिट्टी लदी थी। जांच के दौरान प्रपत्र नहीं मिले। अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में दोनों विभागों ने डंपर पर 76,920 रुपये का जुर्माना लगाया।
एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय के नेतृत्व में बघार पुल के पास रात में छापेमारी की गई। मौके पर मिले चार डंपरों में से एक को सेंट्रल जेल चौकी पर खड़ा कराया गया। तीन अन्य मौरंग लदे डंपरों को आईटीआई चौकी पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया।
विज्ञापन

इन चारों डंपरों पर 7,63,750 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रर्वतन सुभाष राजपूत ने बताया कि अभियान के तहत 8,40,670 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed