{"_id":"5f92ddad8ebc3e9be27d9d6b","slug":"five-lakh-items-burnt-in-grocery-stores-farrukhabad-news-knp590158937","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान
विज्ञापन
किराने की दुकान में आग लगने के बाद बचा सामान देखता दुकानदार।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना दुकान में पांच लाख का सामान जला
कायमगंज। रेलवे रोड स्थित ब्लाक कार्यालय के पास गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में किराना दुकान में आग लगने से करीब पांच लाख का सामान जल गया और दो दुकानों की छत भी चटक गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया।
कायमगंज के मोहल्ला नई कालोनी निवासी जगत सिंह राजपूत शिक्षक हैं। उन्होंने तीन माह पहले ब्लाक कार्यालय की दुकान किराए पर लेकर किराने का सामान रख दिया था। जगत ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान की बिजली भी काट दी थी। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लगने से दाल, चीनी, घी, तेल, साबुन, फ्रिज आदि सामान जलने लगा।
शुक्रवार भोर पड़ोसियों की सूचना पर जगत परिवार के लोगों के साथ दुकान पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था। आग से जगत और पड़ोसी दुकानदार हरिराम की दुकान का लेंटर चटक गया। जगत के पुत्र सत्यम ने बताया अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सत्यम ने हादसे में शरारती तत्व का हाथ होेने की आशंका जताई है।