फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five injured including couple in accidents

दुर्घटनाओं में दंपित, दो बच्चे समेत पांच घायल

Sun, 20 Dec 2020 09:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Five injured including couple in accidents
घायल राहुल के रोते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रविवार को हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में दंपति उनके दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। जिसमें से एक ही परिवार के चार लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन

इनमें एक बालक की हालत गंभीर है। जबकि एक अन्य घायल का मोहम्मदाबाद सीएचसी में इलाज चल रहा है।
कमालगंज थाने के गांव नगरिया देवधरापुर के सौदान सिंह (28), पत्नी वंदना (24) पुत्र जैमिनी (5) व प्रांशु (3) के साथ बाइक से कायमगंज निवासी बहन के घर गए थे।
विज्ञापन

जहां से रविवार को वह बाइक से वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे जसमई-कायमगंज रोड पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति व उनके बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने चारों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जैमिनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
संकिसा प्रतिनिधि के अनुसार थाना मेरापुर के गांव पुनपालपुर निवासी राहुल कुमार राजपूत (28) पुत्र नवाब सिंह राजपूत बाइक से संकिसा तिराहे से कपड़ों में प्रेस करवाने आए थे।

प्रेस करवा कर लौटते समय मोहम्मदाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। उसे मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

फतेहगढ़ महोत्सव की बैठक के बाद खड़े पदाधिकारी। संवाद

फतेहगढ़ महोत्सव की बैठक के बाद खड़े पदाधिकारी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed