{"_id":"ac858b0ec04963604287f80fa9abd3d9","slug":"firing-in-electoral-rivalry-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में तड़तड़ाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में तड़तड़ाईं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानगंज। ब्लाक कमालगंज के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव सरफाबार में बुधवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद के पथराव और फायरिंग हो गई। सीओ ने पुलिस बल के साथ गांव में दबिश देकर एक महिला, दो युवती समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से एक खोखा और एक बुलेट मिला।
विज्ञापन
गांव सरफाबाद के पूर्व प्रधान जंगी आलम की पत्नी शमा परवीन और पूर्व प्रधान किस्मत जंग की पत्नी रजिया बेगम ने ग्राम सभा सरफाबाद से प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। मंगलवार को मतदान के दौरान मजरा गुलरिया में जंगी आलम प्राइमरी विद्यालय मतदान केंद्र पर गए थे। दूसरे प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने फर्जी मतदान का आरोप लगा कर बखेड़ा खड़ा कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को जंगी आलम के समर्थक से प्रतिद्वंद्वी समर्थक से मारपीट हो गई। दोनों समर्थक गांव आए और पूर्व प्रधानों को घटना की जानकारी दी। दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। सूचना पर सीओ लेखराज, जहानगंज थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, एसओ महिला अर्चना गौतम, कमालगंज थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने फोर्स के साथ पूर्व प्रधान जंगी आलम और पूर्व प्रधान किस्मत जंग के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने पर कई लोग फरार हो गए। पुलिस को गांव में एक बुलेट और एक 315 बोर का खोखा मिला। पुलिस किस्मत जंग के पक्ष से एक महिला, दो युवती और आठ पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। एसओ जहानगंज ने बताया कि जंग आलम के घर पर कोई नहीं था। दूसरे पक्ष के लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दी जाएगी।