फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firing after beating youths riding tempo

Farrukhabad News: टेंपो सवार युवकों से मारपीट कर की फायरिंग

Sat, 11 Mar 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Firing after beating youths riding tempo
राजेपुर। टेंपो में सवार युवकों से मारपीट कर हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसेरा निवासी सोनू, ऋषभ पाठक शुक्रवार की रात को टेंपो में बैठकर गांव कादर कुइयां से वापस घर आ रहे थे। गांव कादर कुइयां निवासी मनीष, राहुल, अनुज, सनुज, अरुण कुमार ने टेंपो रोकने के लिए हाथ दिया। सोनू ने टेंपो नहीं रोका और आगे बढ़ गया। गांव के नन्हे के खेत के पास मनीष सहित सभी लोगों ने टेंपो को रोक लिया और लात घूसों से सोनू व ऋषभ की पिटाई कर दी। लाठी डंडों से टेंपो पर प्रहार कर शीशे तोड़ दिए। दहशत फैलाने के लिए तमंचों से फायरिंग कर दी। गांव के लोगों के ललकारने पर यह लोग धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने सोनू व ऋषभ का सीएचसी में मेडिकल कराया और मनीष सहित पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed