{"_id":"66e1f0b4ddae74eca90f5284","slug":"fire-in-clothes-shop-due-to-short-circuit-loss-worth-lakhs-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-115418-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
कायमगंज। कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। रात में ही पहुंचे दुकानदार ने दमकल गाड़ी और पुलिस कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। पेट्रोल पंप के पास आग लगने से पुलिस कर्मी भी परेशान रहे।
रेलवे रोड निवासी सूरज गुप्ता की अलीगंज रोड पर नहर पुल व पेट्रोल पंप के निकट कपड़े की दुकान है। मंगलवार रात करीब 11 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान में धुआं उठते देख दुकानदार को सूचना दी। सूचना पर दुकानदार वहां पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। आग लगने से गर्म हुए शटर को बड़ी मशक्कत के बाद खोला गया। दुकानदार व पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल गाड़ी पहुंची।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट तो नहीं हुआ मगर दुकान में बिजली का कनेक्शन व इनवर्टर बैटरी होने की वजह से शार्ट सर्किट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान में रखा लाखों का कपड़ा, क्रॉकरी का सामान, फर्नीचर, इनवर्टर बैटरी आदि जलकर राख हो गया। दुकानदार व उनके परिजन सुबह बचे सामान को उसमें से निकालते मिले। पेट्रोल पंप के निकट आग लगने से पुलिस महकमे के भी हाथ पांव फूल गए। दुकानदार सूरज गुप्ता ने बताया इस आग से उनका करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हो गया है।