फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire broke out in bunch cable, power supply to 800 houses disrupted

Farrukhabad News: बंच केबल में लगी आग, 800 घरों की बिजली गुल

Tue, 13 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 13 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in bunch cable, power supply to 800 houses disrupted
नवाबगंज। कस्बा स्थित मुख्य बाजार में सोमवार सुबह बंच केबल में आग लग गई। इससे कस्बे के 800 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। सूचना के काफी देर बाद लाइनमैन पहुंचे। वहीं फाल्ट सुधारने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

कस्बा नवाबगंज के मुख्य बाजार में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे करीब 800 कनेक्शन धारकों को बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे अचानक डॉ. राकेश गंगवार वाली गली से गुजरी बंच केबल में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने के बाद बंच केबल टूटकर सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने एसएसओ प्रदीप कुमार को सूचना दी। इस पर पावर हाउस से बिजली काट दी गई। लाइनमैन ने कॉल रिसीव नहीं की। कुछ देर बाद मोबाइल बंद कर लिया। इसके चलते सुबह 10 से शाम चार बजे तक कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप रही। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद सायं करीब 4:15 बजे बिजली कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने जली केबल को बदलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता नईम अख्तर ने बताया कि बंच केबल को ठीक करवाया जा रहा है। शाम तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed