{"_id":"644c25ef55438180ae06560a","slug":"fir-warning-to-the-officer-absent-from-duty-farrukhabad-news-c-12-1-205978-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ड्यूटी से नदारद अधिकारी को एफआईआर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ड्यूटी से नदारद अधिकारी को एफआईआर की चेतावनी
Sat, 29 Apr 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव की निगरानी ड्यूटी में उपस्थित न होने पर पीडब्ल्यूडी जेई व पशुधन अधिकारी को एफआईआर की चेतावनी दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने 24 घंटे के अंदर वाहन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत जायसवाल व पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता मनोज कुमार को शुक्रवार शाम नोटिस भेजा है। इसमें कहा कि दोनों की निर्वाचन व्यय निगरानी टीम में ड्यूटी लगाई गई है।
इसके बावजूद न तो वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही उनके कार्यालय में ड्यूटी ली है। उन्होंने तत्काल ड्यूटी लेते हुए 24 घंटे में वाहन उपलब्ध न कराने पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को आख्या भेजने की चेतावनी दी है।