फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR against two people including one named for indecent behavior with a girl

Farrukhabad News: युवती से अभद्रता में एक नामजद सहित दो पर प्राथमिकी

Sat, 28 Mar 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
FIR against two people including one named for indecent behavior with a girl
कंपिल। क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मामला तूल पकड़ गया है। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पीड़ित ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उसके पुत्र की बरात 29 अप्रैल को जानी है, जिसको लेकर घर में रिश्तेदार महिलाएं और युवतियां मौजूद थीं। बुधवार देर शाम पड़ोसी युवक लाल सिंह अपने एक साथी के साथ आया और एक युवती से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील फब्तियां कसने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया। घटना के बाद दोनों पक्षों के करीब दर्जनभर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालकर दोनों पक्षों को शांत कराया। शुक्रवार दोपहर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लाल सिंह सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed