फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR against four for shooting tailor's brother after dispute

Farrukhabad News: विवाद के बाद दर्जी के भाई को गोली मारने में चार पर प्राथमिकी

Sat, 21 Mar 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
FIR against four for shooting tailor's brother after dispute
कमालगंज। कस्बा के गंगागली में दर्जी दुकानदार के दोस्त से हाथापाई के बाद उसके भाई को गोली मारने के मामले पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पकड़े गए युवक से पूछताछ के साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर घायल युवक के शरीर से गोली निकाल दी गई। भाई के मुताबिक हड्डियों में गोली फंसी पाई गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला टिकार निवासी प्रदीप कुमार ठाकुर ने मकू नगला निवासी कुंवरपाल, अमन वर्मा, छीताकपुरापुर निवासी कुणाल व जंजाली नगला के योगेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे उसका छोटा भाई शिवा ठाकुर (20) घर से कस्बा स्थित बाजार में घरेलू सामान लेने जा रहा था।
विज्ञापन



तभी रास्ते में गंगागली स्थित हनुमान मंदिर के पास मकू नगला सड़क पर भाई शिवा को आरोपियों ने रोक लिया और गाली-गलौज कर दी। युवकों पास अवैध असलहे थे। इसी दौरान अमन ने भाई को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली भाई के बगल में लग जाने से वह घायल हो गया था। भाई को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए भेज दिया गया। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। प्रदीप ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। देर रात उसका ऑपरेशन कर शरीर से गोली निकाल दी गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने कुंवरपाल को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। अन्य युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। अन्य युवकों को भी पकड़ने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed