फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Files of sleeper buses stolen from old office

पुराने कार्यालय से ही चोरी हुईं स्लीपर बसों की फाइलें

Wed, 22 Jan 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Files of sleeper buses stolen from old office
एआरटीओ के पुराने कार्यालय से ही सामान्य से स्लीपर में तब्दील हुई बसों की फाइलें चोरी हुई थीं। पंजीयन का रिकार्ड वहीं रखा था। विवेचक को दिए बयानों में एआरटीओ ने इसका खुलासा किया है। आफिस वहां से आने के बाद रिकार्ड पुराने कार्यालय में क्यों रखा रहा, इसका जवाब नहीं दिया गया। विवेचक ने एआरटीओ के बयान के बाद बाहर दलालों के बिस्तरों का वीडियो बनाया और कई लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

कन्नौज में बस माफिया विमल की सामान्य से स्लीपर में तब्दील हुई बस दस जनवरी को भीषण हादसे का शिकार हुई थी। इसमें बीस से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से स्लीपर बसों का रिकार्ड जांच के लिए खंगाला गया। रिकार्ड जिला पंचायत के भवन में रहे पुराने एआरटीओ कार्यालय में ही रखा था।
विज्ञापन

जून में आफिस नेकपुर कला के प्राइवेट भवन में किराये पर आ गया था पर रिकार्ड वही रखा रहा था। दुर्घटना के बाद रिकार्ड मंगवाकर नए आफिस में रखा गया। जब विमल की सामान्य से स्लीपर में तब्दील हुई बसों की फाइलें खंगाली गईं तो पता चला कि सोलह स्लीपर बसों की फाइलें ही गायब हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 18 जनवरी को फतेहगढ़ कोतवाली में फाइलें चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की जांच दरोगा सीमा पटेल को दी गई। बुधवार को सीमा पटेल ने एआरटीओ के बयान दर्ज किए।

इसमें खुलासा हुआ कि फाइलें पुराने आफिस से ही चोरी गई हैं। दरोगा ने एआरटीओ के बयान के बाद दलालों के बिस्तरों का वीडियो भी बनाया और आफिस के पास बैठे दलालों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed