{"_id":"657f439606f86da0ab0a9b04","slug":"fighting-with-driver-and-conductor-in-protest-against-seating-of-passengers-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-6317-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सवारियों को बैठाने के विरोध में चालक व परिचालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सवारियों को बैठाने के विरोध में चालक व परिचालक से मारपीट
विज्ञापन
शमसाबाद। सवारियों को बैठाने के विरोध में कौशांबी डिपो के चालक व परिचालक से मारपीट कर दी गई। चालक ने एआरएम सहित चार के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिचालक ने पहले लूट का आरोप लगाया था।
जनपद एटा थाना जैथरा गांव गढ़ी मदसुआ निवासी सत्यवीर जिला कौशांबी डिपो की रोडवेज बस का चालक है। वह शनिवार की रात को जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव मनीरामपुर निवासी परिचालक अंकित के साथ फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे से सवारियां बैठाकर दिल्ली जा रहा था। हजियापुर के पास पीछे से आए वाहन ने बस को रोक लिया। सवारियां बैठाने का दबाव बनाया।
अंकित के इन्कार करने पर चार लोगों ने मारपीट कर गालीगलौज किया। सत्यवीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मारपीट करने वाले वहां से जा चुके थे। अंकित ने लूट का आरोप लगाया जो जांच में सही नहीं पाया गया। पुलिस ने अंकित की तहरीर पर एआरएम आरसी यादव व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एआरएम आरसी यादव ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर चालक-परिचालक से ड्यूटी स्लिप मांगी गई। तो वह टालमटोल करने लगे। बाद में ड्यूटी स्लिप दिखाई। वह जनपद मैनपुरी की निकली। ड्यूटी स्लिप में काटकर कायमगंज लिखा गया था। इसलिए बस अड्डे के बाहर सवारियां नहीं भरने दीं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी थी।