{"_id":"5e09efdcae84c20304a54d7c71929e40","slug":"father-and-daughter-on-the-threat-of-jail-hanging-rocking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को जेल की धमकी पर बेटी फांसी पर झूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को जेल की धमकी पर बेटी फांसी पर झूली
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने बकाए में एक घर का कनेक्शन तो काटा ही, युवती को धमकी भी दे दी बिल जमा न होने पर उसका पिता जेल जाएगा। पिता के जेल जाने की नौबत से डरी उसकी बेटी ने फांसी लगा ली। धमकी देने वाले कर्मचारियों की पहचान की जा रही है। रविवार की यह घटना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हांता रोशन खां की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार-पांच बिजली कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला हांता रोशन खां निवासी रमेशचंद्र बाथम और उनका पुत्र आकाश कुमार रविवार को मोहल्ला रकाबगंज स्थित अपने प्रिंटिंग प्रेस में थे। रमेशचंद्र के मुताबिक पुत्री रोली (22), पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्रवधू मीना घर पर थीं। शाम तकरीबन 6:30 बजे बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी घर पहुंचे और उनके बारे में पूछा। रोली ने बताया कि पिता दुकान पर हैं। इस पर कर्मचारियों ने धमकाया कि उसके पिता पर बिजली बिल का 72 हजार रुपया बकाया है। बिल जमा न हुआ तो पिता को जेल भेज देंगे। इसके बाद घर का कनेक्शन काटकर चलते बने।
रोली से घटना की जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचे और थोड़ी देर बाद फिर दुकान चले गए। इसी बीच डरी-सहमी रोली ने कमरे में लगे कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही रमेशचंद्र घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रमेशचंद्र ने बताया कि बिजलीकर्मियों की धमकी से सहमकर ही पुत्री ने फांसी लगाई है। थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि रमेश की तहरीर पर चार-पांच अज्ञात बिजली कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।