फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fatehgarh came from Farrukhabad and immersion trips

फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ से निकलीं विसर्जन यात्राएं

Sat, 26 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 26 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fatehgarh came from Farrukhabad and immersion trips
भगवान गणेश महोत्सव समाप्त होने में मात्र एक दिन शेष है। इसको लेकर शोभा
विज्ञापन
यात्राओं का दौर जारी है। शनिवार को शहर के त्रिपोलिया चौक पर महाराष्ट्र की विसर्जन यात्रा की झलक देखने को मिली। कटरा डौरूनाथ से निकली विसर्जन यात्रा में महाराष्ट्र से आए लोगों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। नेहरू रोड पर बंधी दही-मटकी कलाकारों ने पांच मंजिल मीनार

बनाकर तोड़ी। इन लोगों को सम्मानित भी किया गया। वहीं महावीरगंज और नौगवां कैंट फतेहगढ़ से भी विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। शहर के मोहल्ला कटरा डौरूनाथ से भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल होने के लिए महाराष्ट्र प्रांत के जिला सारंग से मराठा समाज के 60 लोगों ने आकर भाग लिया। इन्होंने नेहरू रोड पर

अपनी कला का प्रदर्शन किया। करीब 20-22 फीट ऊंची बंधी दही मटकी को मराठा समाज के लोगों ने मीनार बनाकर तोड़ा। मटकी टूटते ही गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष गूंज उठे। इस दौरान मटकी फोड़ने वाले लोगों को श्रीगणेश मंडल कटरा डौरूनाथ और सर्राफा बाजार कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। शोभायात्रा में शामिल मराठा समाज के लोग

झांग पतंक बैंड, ढोल नगाड़ा और सनई वाद्य यंत्रों को बजाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। भक्त भी जमकर झूमे। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। शोभायात्रा नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय, लाल दरवाजा और कादरीगेट से होती हुई पांचाल घाट पहुंची। गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ यहां गणेश प्रतिमा को भू-विसर्जित किया

गया। इस अवसर पर श्री गणेश मंडल एवं कटरा डौरूनाथ के अध्यक्ष विनोद मराठा, उपाध्यक्ष आनंद मराठा, कोषाध्यक्ष संजय मेरठ वाले अरविंद मराठा, बालाजी मराठा, सयाजीराव मराठा, राहुल मराठा, गजानन मराठा, चंद्रकांत, संजय मराठा, सागर मराठा, मुकुंद, सुरेश मराठा, संजय मराठा, संतोष मराठा, विजय मराठा और शिवाजी मराठा आदि मौजूद रहे।

उधर, मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय से भगवान गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बैंडबाजों की धुनों और डीजे पर बजे रहे भक्तिगीतों पर महिलाएं, युवक, युवतियां और बच्चे थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा घुमना बाजार, लालदरवाजा और कादरीगेट से होती हुई पांचाल घाट पहुंची, जहां प्रतिमा को

भू-विसर्जित किया गया। इस अवसर पर पप्पू, राजेश मिश्र, सोनी मिश्रा, रामकिशन, दीपक गुप्ता और रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं नौगवां कैंट फतेहगढ़ से भी गाजेबाजे के साथ भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकली। पांचाल घाट पर प्रतिमा का भू-विसर्जन किया गया।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गुमटी महादेवी मंदिर से प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। सर्वानंद मंदिर के पास मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। 22 फीट ऊंची मटकी को रामू सैनी ने तोड़ा। चेयरमैन विजय गुप्ता ने उन्हें पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। मुख्यमार्गों से होती हुई शोभायात्रा गंगाघाट पहुंची। यहां विधि-विधान से प्रतिमा का भू-विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed