{"_id":"6142d857024c3b2d5c25b117","slug":"farrukhabad-woman-beaten-to-death-with-bricks-husband-s-condition-critical-forensic-team-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: महिला की ईंटों से कूंचकर हत्या, पति की हालत गंभीर, फोरेंसिक टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: महिला की ईंटों से कूंचकर हत्या, पति की हालत गंभीर, फोरेंसिक टीम ने की जांच
Thu, 16 Sep 2021 11:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलबाजनगर में गुरुवार तड़के वृद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलबाजनगर निवासी लाखन सिंह, पत्नी लज्जावती (60) के साथ गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर खेत में झोपड़ी डालकर रहते थे। तीन दिन पूर्व खेत से घास काटने को लेकर उनका गांव के वीरेंद्र से विवाद हो गया था।
गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। बुधवार रात को लाखन सिंह और लज्जावती झोपड़ी में सो रहे थे। तभी वीरेंद्र अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने गाली गलौज किया। विवाद बढ़ने पर वीरेंद्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर ईंटों से कूंचकर लज्जावती की हत्या कर दी और लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चीखपुकार पर परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक हत्या करने वाले भाग गए थे। लाखन सिंह को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। लाखन सिंह के बेटे अनिल ने गांव के वीरेंद्र, देवेंद्र, आर्पित, सोनू और अमित उर्फ आलोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।