फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Sporting Club defeated Amar Club Kanpur

फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने अमर क्लब कानपुर को तीन विकेट से हराया

Sun, 10 Jan 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad Sporting Club defeated Amar Club Kanpur
फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने अमर क्लब कानपुर को हराया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने अमर क्लब को क्रिकेट मैच में तीन विकेट से हरा दिया। टीम की ओर से प्रांशु ने 60 रन बनाए। आयोजकों ने उनको मैन ऑफ द मैच घोषित कर शील्ड देकर सम्मानित किया।
बिल्हौर में अयोजित स्व. रिषभ कुमार लोहिया क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब व अमर क्लब कानपुर के बीच टॉस हुआ। फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब के कैप्टन विशाल छावड़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अमर क्लब कानपुर की टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 140 रन बनाए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से गौरव गुप्ता व विशाल छावड़ा ने दो-दो विकेट व अभय चौहान और प्रांशु पांडेय ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने सात विकेट खोकर 141 रन बनाकर तीन विकेट से मैच में जीत हासिल की। टीम की ओर से विशाल छावड़ा ने 21, हिमांशु ने 28 व प्रांशु ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। आयोजक मंडल ने प्रांशु को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed